पर्वत प्रदेश में पावस
पाठ – 5 पर्वत प्रदेश में पावस – सुमित्रानंदन पंत v प्रश्न 1. पावस ऋतु में प्रकृति में कौन – कौन से परिवर्तन आते हैं ? v प्रकृति के परिवर्तन को संक्षेप में लिखिए । उत्तर – 1. प्रकृति का रूप वर्षा ऋतु में पल – पल परिवर्तित होता है । 2. पहाड़ों पर निर्झर अपने पूर्ण यौवन पर होते हैं । 3. पेड़ – पौधे पुष्पों तथा नव- पल्लवों से लद जाते हैं । 4. आकाश में बादल छाए रहते हैं । 5. ऊँचे – ऊँचे पेड़ अपलक आकाश की ओर निहारते (देखते) प्रतीत होते हैं । 6. अचानक तेज़ वर्षा होने के कारण झरनों का संगीत शोर में बदल जाता है । 7. शाल के वृक्ष डर के मारे धरती में धँस गए प्रतीत होते हैं । 8. प्यासी धरती का हृदय आनंदित हो जाता है । प्रश्न 2. ‘ मेखलाकार ’ शब्द का क्या अर्थ है ? कवि ने इस का प्रयोग यहाँ क्यों किया है ? v ...